यह वेबसाइट आपके स्कूल के काम को ऐसे आसान बनाएगी:
अगर आप एक बार शिक्षक की प्रोफाइल बना देते हैं, तो चाहे आपके स्कूल में 20 शिक्षक हों या 50, सबकी एब्सेंटी और सैलरी रिपोर्ट सिर्फ एक क्लिक में तैयार हो जाएगी। यह आपके दिन भर के सिरदर्द वाले काम जैसे मैन्युअल डिटेल भरना, सबका डेटा मिलाना और गुणा-भाग करने को पूरी तरह खत्म कर देगा। अब आपको बस महीना और साल चुनना है, यह वेबसाइट अपने आप इंक्रीमेंट और लेटेस्ट सरकारी DA जोड़कर पूरा एब्सेंटी बना देगी। आप चाहें तो सभी शिक्षकों की रिपोर्ट एक साथ प्रिंट करें या अलग-अलग कैटेगरी (BPSC, नियोजित आदि) के हिसाब से।
टाइम-टेबल बनाना वाकई एक सिरदर्द का काम है। अक्सर एक ही समय पर दो शिक्षकों की ड्यूटी लग जाती है या किसी क्लास में दो टीचर पहुँच जाते हैं। हमारा स्मार्ट सिस्टम 'क्लेश डिटेक्शन' (Clash Detection) के साथ आता है। जैसे ही कोई ओवरलैप होगा, सिस्टम आपको तुरंत लाल निशान से चेतावनी दे देगा। अब बिना किसी उलझन के आप पूरे स्कूल का सटीक शेड्यूल तैयार कर पाएंगे।
विभागीय कार्यों के लिए आपसे अक्सर तरह-तरह की रिपोर्ट मांगी जाती है, कभी मोबाइल नंबर वाली तो कभी बैंक अकाउंट वाली। हर बार नया फॉर्मेट बनाना सिरदर्द होता है। हमारा 'मास्टर रिपोर्ट टूल' आपको यह आजादी देता है कि आप अपनी पसंद के कॉलम चुनें, उन्हें ऊपर-नीचे सेट करें और तुरंत प्रिंट निकालें। अब रिपोर्ट का फॉर्मेट जैसा भी हो, आप हमेशा तैयार रहेंगे।
एरियर कैलकुलेशन करना वाकई बहुत ही सिर-दर्दी का काम है। पुराने सरकारी आदेशों को खोजना, हर महीने का अंतर निकालना और फिर शुद्ध राशि का हिसाब लगाना घंटों का काम है। हमारा एरियर कैलकुलेटर इस काम को चुटकियों में कर देगा। इसमें 2022 से अब तक के सभी DA रेट्स पहले से ही फीड हैं। आपको बस महीना चुनना है, सिस्टम खुद अंतर बिल (Difference Bill) तैयार कर देगा जिसे आप सीधे प्रिंट कर सकते हैं।
बजट 2025 के नवीनतम नियमों के साथ अपना टैक्स हिसाब लगाएं। यह टूल अपने आप 87A रिबेट और अन्य कटौतियों का हिसाब रखता है। आप पार्ट A और बी वाला पूरा टैक्स लेजर (Form 16) तैयार करके प्रिंट ले सकते हैं।
जल्द ही आ रहा है! अब आप क्लास, विषय, चैप्टर और टॉपिक के हिसाब से बना-बनाया 'लेसन प्लान' डाउनलोड कर पाएंगे। इसमें आप अपना नाम और तारीख डालकर थोड़ा बहुत बदलाव (Edit) भी कर सकेंगे।
"चूंकि मैं भी एक शिक्षक हूँ, इसलिए मुझे स्कूल प्रशासन की सभी समस्याओं और चुनौतियों का अच्छी तरह पता है। भविष्य में हम स्मार्टमास्टर में और भी बहुत सारे उपयोगी टूल्स जोड़ेंगे। आपके सुझाव हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। आप हमें बेझिझक सुझाव दें, हम उन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास करेंगे।"
सबसे पहले होम पेज पर "Login" बटन दबाएं। एक **Google Sign-in** का सुरक्षित पॉपअप खुलेगा। अपनी जीमेल आईडी चुनें और साइन-इन करें।
हमें लॉगिन की जरूरत इसलिए होती है ताकि आपका सारा डेटा सुरक्षित रहे और आपकी स्कूल प्रोफाइल केवल आपके पास रहे। गूगल लॉगिन से हम यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई दूसरा व्यक्ति आपका रिकॉर्ड न देख सके। इसके अलावा, आपको कोई नया पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं, बस अपनी गूगल आईडी काफी है।
लॉगिन के बाद आपको "School Profile" पेज पर ले जाया जाएगा। यहाँ अपने विद्यालय का **UDISE कोड**, जिला, ब्लॉक और नाम भरें। आप "Registry Helper" बटन दबाकर अपना स्कूल लिस्ट से भी चुन सकते हैं जिससे डेटा भरने में गलती नहीं होगी।
यह सेटअप केवल एक बार करना है। यही नाम आपकी सभी सैलरी और टैक्स रिपोर्ट्स के ऊपर प्रिंट होगा।
डैशबोर्ड के बाईं तरफ (Sidebar) में नीचे दिए गए "Authorize Drive" बटन को दबाएं। यह स्टेप बहुत जरूरी है क्योंकि इसके बिना ऐप अपना सुरक्षित फोल्डर नहीं बना पाएगा जिससे एरर आएगा।
यह आपके लिए क्यों फायदेमंद है?
ड्राइव जोड़ने के बाद, अपना एक **गुप्त पिन (PIN)** सेट करें। इसी पिन से आपका डेटा लॉक रहेगा। पिन भूलने पर रिकवरी के लिए 3 सुरक्षा सवाल भी चुनें। हमारे डेवलपर्स भी आपका बैंक/पैन डेटा नहीं देख सकते।
सुरक्षा और एन्क्रिप्शन के बारे में यहाँ विस्तार से पढ़ेंअपनी निजी तिजोरी का पिन सेट करें
अब आप अपने विद्यालय के सभी शिक्षकों का ब्यौरा जोड़ सकते हैं। फॉर्म भरते समय इन विजुअल गाइड्स (तीरों) का ध्यान रखें:
शिक्षक प्रोफाइल के बारे में विस्तार से पढ़ेंटाइम-टेबल बनाने से पहले "Subject Profile" में जाकर क्लास के हिसाब से विषय सेट करें। बिना यहाँ विषय जोड़े, आप टाइम-टेबल में कुछ नहीं भर पाएंगे।
विषय और पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से पढ़ेंBifurcation (जरूरी जानकारी)
अगर एक विषय दो टीचर पढ़ाते हैं, तो उसे **Bifurcate** करके Part 1, Part 2 बना लें। अब आप दोनों को अलग-अलग टाइम-टेबल में सेट कर पाएंगे।
अपने स्कूल के कागजी काम को डिजिटल, तेज और सुरक्षित बनाएं। अब रजिस्टर पर पेन घिसना बंद करें!
अभी लॉगिन करेंWebsite is developed and maintained by Sudhir kasaudhan (teacher) with ❤️ for ease of you.